पुलिस ने पति को किया आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बता दें कि काबुल का बगीचा इन्द्रानगर निवासी मुस्कान पत्नी राशिद की एक अगस्त की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उससे मिलने लालकुआं से आई मुस्कान की बहन ने बताया कि उसे अचेतावस्था में डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उसका आरोप है कि दो वर्ष पूर्व विवाह होने के बाद राशिद अक्सर मुस्कान के साथ मारपीट करता रहता था। साथ ही उसे खर्चे के लिए पैसे भी नहीं देता था। उसने मुस्कान की हत्या का आरोप लगाया है। इधर इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज मुस्कान के पति राशिद को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन संभालेंगे जिम्मेदारी; दुष्यंत गौतम को सिक्किम की कमान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440