पुलिस ने नशे के इंजेक्शन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Police arrested smuggler with drug injection

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने गश्त के दौरान नशे के इंजेक्शनों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया उसके खिलाफ संबंधित धारा में कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान इन्द्रानगर फाटक के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक के थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से नशे के 38 इंजेक्शन बरामद हुए। इस पर तस्कर वसीम अहमद पुत्र इकबाल अहमद निवासी नूरी मस्जिद, उजाला नगर को गिरफ्तार किया गया। तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह इन इंजेक्शनों को इन्द्रानगर बड़ी रोड में रहने वाले असलम उर्फ शानू से खरीदकर लाता है और नशेड़ियों को बेचने का काम करता है। वह स्वयं भी नशे का आदी है और पूर्व में जेल की हवा खा चुका है। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बाल दिवस पर कांग्रेस ने याद किए पंडित नेहरू, सुमित हृदयेश बोले- उनके आदर्शों से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440