जिलाबदर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अपराधियों के हौंसले इस कद्र बुलंद है कि उनके दिल में पुलिस का खौफ जरा भी नजर नहीं आता है। जिलाबदर होने के बाद भी क्षेत्र में घूम रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान लाइन नंबर 8 में संदिग्धावस्था में खड़ा युवक भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शावेज उर्फ शावेश पुत्र स्व. अब्दुल कय्यूम निवासी विलाली बनभूलपुरा बताया। छानबीन में पता चला कि आरोपी गुंडा एक्ट में निरूद्ध है और उसे जिलाबदर किया गया है। बावजूद इसके वह क्षेत्र में घूमता पाया गया। इस पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें -   भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे पर पुलिस का शिकंजा, गिरफ्तारी से पहले फेसबुक LIVE… फिर पी लिया संदिग्ध पदार्थ
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440