दिव्यांग छात्र पर अत्याचार करने वाली वांछित महिला काउंसलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/रामनगर। दिव्यांग छात्र पर अत्याचार करने वाली महिला काउंसलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि बीते दिनों कोतवाली रामनगर में मुकदमा दर्ज हुआ जिसमें महिला काउंसलर द्वारा दिव्यांग छात्र पर अत्याचार की बात कही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। जिसमें वांछित चल रही अभियुक्ता श्रीमती अनीता ध्यानी पत्नी हर्ष आनंद ध्यानी निवासी ग्राम तेराड़ी थाना रिखणीखाल पौड़ी हाल निवासी बसई पीरुमदारा रामनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम में पीरूमदारा चौकी प्रभारी राजेश जोशी, कॉन्स्टेबल नंदी शर्मा, बलवीर सिंह शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440