समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद नैनीताल को नशा मुक्त बनाये जाने हेतु जनपद नैनीताल के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को अपने – अपने थाना क्षेत्र में नशा उन्मूलन के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी ढंग से चैकिंग करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं अवैध बिक्री करने वालों की धड़ पकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही थाना स्तर पर गठित ए0एन0टी0एफ0 को भी थाना क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर नशा तस्करों के विरूद्ध ज्यादा से ज्यादा निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
इसी अभियान के अन्तर्गत एसपी सिटी हरबन्स सिंह, सीओ भूपेन्द्र सिंह धौनी के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी हरेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में हीरानगर चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार मय पुलिस बल तथा एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा हीरानगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था,यातायात व्यवस्था, एवं अवैध मादक पदार्थाे की रोकथाम करने हेतु चौकिंग के दौरान हीरानगर क्षेत्र से एक अभियुक्त करन सिंह अधिकारी पुत्र स्व0 गोपाल सिंह अधिकारी कॉलटैक्स निवासी के पास से पन्नी सहित 22.4 ग्राम स्मैक को स्कूटी संख्या यू0के0-04के-1381 पर ले जाते हुए हीरानगर योगा पार्क के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर पता चला कि अवैध स्मैक की खरीद फरोख्त करने हेतु तस्करी में शामिल अभियुक्त मोहित चौहान उर्फ गिल्लू निवासी हाईडिल गेट का नाम भी प्रकाश में आया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत उसे वांछित घोषित किया है और साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम में कानि0 पूरन सिंह, एसओजी कानि0 दिनेश नगरकोटी, भानू प्रताप शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













