पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Police arrested two liquor smugglers

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

चोरगलिया थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान बिट्टू मृधा पुत्र सुनील मृधा निवासी पडागांव (गोविन्द नगर), शक्ति फार्म सितारगंज को 52 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी तरह दमुवाढूंगा चौकी पुलिस ने भी गश्त के दौरान महेश चन्द्र आर्या पुत्र बिशन राम निवासी कमेटी रौला कुमाऊं कॉलौनी जवाहर ज्योति दमुवांढूगा को 59 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों तस्करों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   फर्जी TET सर्टिफिकेट से बनी थी सरकारी टीचर की नौकरी! उत्तराखंड में बड़ा खुलासा, तीन शिक्षक निलंबित
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440