यूपी से स्मैक लाकर हल्द्वानी में बेचने वाले दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में स्मैक बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे मादक पदार्थ व नशखोरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस व एसओजी की टीम ने स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ सम्बन्धित धारा में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। एसएसपी ने टीम को प्रोत्साहित करते हुए धनराशि देने की भी घोषणा की।

कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने रात्रि गश्त के दौरान तीनपानी गौला बाईपास रोड में बाइक संख्या यूके 04एफ-4649 पर सवार युवक को रूकने का इशारा किया गया तो उसने बाइक विपरित दिशा में मोड़ने का प्रयास किया। शक होने पर बाइक को रोक लिया गया। तलाशी में बाइक सवारों के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई। इस पर दोनों तस्करों को दबोच लिया गया। मामले में जानकारी देते हुए एसपी क्राइम डॉ जगदीश चन्द्र ने बताया कि पकड़े गये तस्कर असरफी लाल मौर्य पुत्र चन्द्र सिंह निवासी ग्राम चमरुआ तहसील मीरगंज जिला बरेली के कब्जे से 237.03 ग्राम व शिव कुमार कश्यप पुत्र धरमपाल कश्यप निवासी ग्राम नूरपुर तहसील दातागंज जिला बदायूं के कब्जे से 112.44 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह बरेली में राजमिस्त्री का काम करते हैं और पैसे कमाने के लालच में स्मैक तस्करी में उतर आये। उन्होंने यह भी बताया कि वह उक्त स्मैक फईम अंसारी निवासी फतेहगंज से लेकर आये हैं। जानकारी के आधार पर पुलिस ने फईम को भी वांछित कर दिया है। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।
एसएसपी पंकज भट्ट ने सफलता प्राप्त करने वाली टीम को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने पुलिस टीम को पांच हजार का ईनाम देने की घोषणा भी की है। पुलिस टीम में कोतवाल हरेंद्र चौधरी, मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी जगदीप सिंह नेगी, एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, कांस्टेबल हितेंद्र वर्मा, भूपाल सिंह, कुंदन कठायत, अशोक रावत, भानू प्रताप, त्रिलोक सिंह, अनिल गिरी, दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   बेकाबू कार का कहर: रामनगर में दो महिलाओं की मौत, चालक फरार

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440