दहेज के लिए पत्नी का उत्पीड़न करने वाले शातिर ईनामी अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Police arrested vicious reward criminal who harassed wife for dowry

समाचार सच, हल्द्वानी। दहेज के लिए पत्नी का उत्पीड़न करने वाले शातिर ईनामी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विदित हो कि मनीषा पत्नी किशोर कुमार उर्फ करन पुत्री केवलानन्द पाठक हाल निवासी दुर्गापाल कॉलोनी देवलचौड़ द्वारा 11 जनवरी 2023 को थाना हल्द्वानी में तहरीर सौंप बताया कि उसका पति किशोर कुमार पपनै उसे दहेज की माँग को लेकर अक्सर प्रताड़ना देता रहता है। जिसपर पुलिस ने उसके खिलाफ दहेज अधिनियम के अन्तर्गत मामला पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रवीण कुमार के सुपुर्द की गयी।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त किशोर कुमार पपनै लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा कई बार सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी गयी परन्तु अभियुक्त हत्थे नहीं चढ़ा। जिस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने अभियुक्त के ऊपर 5 हजार के ईनाम की घोषणा की साथ ही महिला उत्पीड़न से संबंधित अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम द्वारा शनिवार 8 जुलाई को पहाडगंज दिल्ली क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के चलते बदलेगा ट्रैफिक का रूट, कई सड़कें रहेंगी प्रतिबंधित; पढ़ें पूरा डायवर्जन प्लान

पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी, उ0नि0 प्रवीण कुमार, कानि0 भानु प्रताप प्रमुख रूप से शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440