सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार टीम जब क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं सट्टे की खाईबाड़ी व मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने हेतु गश्त पर थी। टीम जब राजपुरा पहुंची तो वहां पर एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम लखन उर्फ अंकुर भोले निवासी बनभूलपुरा बताया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके कब्जे से 780 रुपये नगद मिले। इसके अलावा सट्टे की पर्चियां भी मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: चतुर्थी-पंचमी श्राद्ध का दिन, जानें 30 सितंबर 2026 का पंचांग और सभी राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440