पुलिस ने चाकू के साथ किया गिरफ्तार, चाकू के माध्यम से वह लोगों को धमकाता था

खबर शेयर करें

Police arrested with knife, he used to threaten people through knife

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान गौला रोड में संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ। इस पर आरोपी नौशाद अंसारी पुत्र नूर हसन अंसारी निवासी फकीरान मस्जिद, जवाहर नगर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और चाकू के माध्यम से लोगों को डराता-धमकाता है। पुलिस के अनुसार वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः खाना खाने के बाद टहलने निकले दंपती की सड़क किनारे मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440