समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस का जागरूकता अभियान जारी, जिले के कई स्कूलों और कॉलेजों में उत्तराखंड पुलिस ऐप, 112, अवैध नशे और यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बच्चों को जागरूक किया।

थाना हल्द्वानी, लालकुआं, मुखानी, कालाढूंगी, काठगोदाम, रामनगर, चोरगलिया के थाना पुलिस द्वारा भी क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों और कॉलेजों में पड़ने वाले छात्र व छात्राओं को जागरूकता सेमिनार के माध्यम से निम्न विषयों पर जानकारी दी गई उत्तराखंड पुलिस ऐप के सभी महत्वपूर्ण सुविधाओं की जानकारी दी गई। नशे के दुष्परिणामों और रेहब प्रक्रिया के बारे में बताया गया। महिला सुरक्षा से संबंधित गौरा शक्ति ऐप में पंजीकरण की जानकारी दी गई। यातायात नियमों का पालन करने को कहा तथा नाबालिकों को वाहन न देने की अपील की गई। साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में भी जागरूक किया गया
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















