सड़क में अतिक्रमण करने वाले कबाड़ियों पर चला पुलिस डंडा, किया चालान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जवाहर नगर क्षेत्र में सड़क में अतिक्रमण करने वाले कबाड़ियों पर पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस सख्त रवैया अपनाते हुए आधे दर्जन से अधिक अतिक्रमकारियों के चालान किये हैं। जवाहर नगर क्षेत्र साथ ही पुनः अतिक्रमण करने पर सख्त कार्यवाही की हिदायत दी है।
जवाहर नगर क्षेत्र में सड़क पर कबाड़ियों ने अतिक्रमण किया हुआ है। जिसके चलते यहां जाम की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों को आवाजाही में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। बनभूलपुरा एसओ प्रमोद पाठक व जवाहर नगर चौकी प्रभारी दिवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में चलाये गये अभियान के दौरान पुलिस ने बिना लाइसेंस कबाड़ का काम करने वालों व सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के चालान किए। इस दौरान पुलिस ने बिना सत्यापन किराए में रहने वालों पर भी कार्यवाही की। पुलिस के इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंच मच गया। एसओ प्रमोद पाठक का कहना है कि सड़कों पर अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -   1170 अग्निवीर बने भारतीय सेना का हिस्सा, सोमनाथ मैदान में गूंजी देशभक्ति की हुंकार

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440