समाचार सच, हल्द्वानी। ज्वैलर्स की दुकान से चोरी कर रहे दो युवक को पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है। मंडी पुलिस चौकी के अनुसार रात्रि गश्त कर रही पुलिस ने गौजाजाली बिजली स्थित दीक्षा ज्वैलर्स के अंदर से एक युवक भागते हुआ देखा, शक होने पर जब उन्होंने ज्वैलर्स की दुकान का शटर खोला तो दो चोर अन्दर सामान पर हाथ साफ कर रहे थे। दोनों के पास से पुलिस ने धातु से बने 2 लॉकेट, 2 जोड़ी कान के झुमके, चम्मच, कटोरी, श्रीयंत्र, मूर्तियां, बरामद की। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गये चोरों ने अपने नाम तासिब पुत्र सबद व साहिल अली पुत्र रहीस अली निवासी गौजाजली उत्तर बताया। दोनों ने बताया कि वह स्मैक के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए अपने एक अन्य साथी के साथ वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। पकड़े गये चोरों को कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













