लापता हुए बालक को पुलिस ने 6 घंटे में खोजकर परिजनों को सौंपा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र से लापता हुए बालक को पुलिस ने 6 घंटे में खोजकर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार अन्नपूर्णा विहार, छड़ायल निवासी गोविन्द बल्लभ पंत के यहां मूलरूप से पिथौरागढ़ के समकोट में रहने वाला सुंदर सिंह उसके घर में काम करता था। जो अब अन्यत्र काम करने चला गया। लेकिन उसने अपने 7 वर्षीय पुत्र यक्ष के भविष्य को देखते हुए उनके घर में ही रखा। बताया कि सोमवार की प्रातः करीब 5 बजे यक्ष अचानक घर से गायब हो गया। उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए मुखानी एसओ सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बच्चे की ढूंढखोज शुरू कर दी। करीब 6 घंटे बाद पुलिस ने यक्ष को जोशी कॉलोनी से बरामद कर लिया। जिसे जानकारी जुटाने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने उक्त कार्य के लिये पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: 7412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी, एकल महिलाओं और खिलाड़ियों को मिलेगी राहत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440