पुलिस को मिली सफलता, पांच दिन से लापता युवक बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पांच दिन पूर्व लापता हुए युवक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वह सन्यासी बनने के लिए ऋषिकेश में संतों की शरण में चला गया था। पुलिस ने युवक को उसके परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के अनुसार आर्मी गेट राजपुरा निवासी 22 वर्षीय रोहित कुमार बीती 28 फरवरी की शाम अचानक घर से लापता हो गया था। परिवारजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर रोहित के भाई रवि ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी। राजपुरा चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल का कहना है कि युवक को ऋषिकेश से बरामद कर लिया गया है। वह सन्यासी बनने के लिए साधुओं की शरण में चला गया था। रोहित ने बताया कि 28 फरवरी की शाम जब राजपुरा फाटक पर ट्रेन रूकी तो वह उसमें सवार हो गया और हरिद्वार में उतर गया। इसके बाद वह ऋषिकेश में साधुओं के पास चला गया। पुलिस ने युवक को उसके परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें -   ६ अप्रैल २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440