जरूरतमंदों को राशन व भोजन बांट रही है पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लॉकडाउन के चलते निर्धन परिवार व जरूरतमंदों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट आन पड़ा हैं। ऐसे लोगों के लिये महानगर के कई संस्थायें व समाजसेवी अपने-अपने स्तर से पुलिस प्रशासन को प्रति दिन राशन व भोजन उपलब्ध कराने में लगी है।

बुधवार को मंगलपड़ाव पड़ाव चौकी परिसर में जरूरतमंदों को राशन व भोजन वितरण किया। इस दौरान जहां एक ओर पुलिस ने पात्र लोगों को ही राशन उपलब्ध करवाया वहीं दूसरी ओर वितरण कार्यक्रम में पुलिस को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए देखा। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा लोगों को लॉक डाउन में बने नियमों का पालन करने के लिए कहा गया। पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए लोगों ने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया और पुलिस के इस कार्य की तारीफ भी की।

वितरण कार्यक्रम में आईआरबी सबइंस्पेक्टर नरेश भौर्या व मनीष वर्मा, मंगल पड़ाव चौकी इंचार्ज कैलाश नेगी, हेड कांस्टेबल रमेश गोस्वामी, कॉन्स्टेबल हितेश वर्मा, चंदन मेहरा मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440