अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिस जवान की मौत, ड्यूटी से लौटते समय रास्ते में हुआ हादसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां रात्रि ड्यूटी समाप्त कर घर को वापस जाते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पुलिस जवान की मौत हो गई। इस समाचार से जहां पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से खटीमा निवासी आसिफ पुत्र शाहिद वर्तमान में सितारगंज में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी वर्तमान में चुनाव में ड्यूटी लगी हुई है और मौजूदा समय में एसएसटी टीम में कार्यरत थे। रात्रि ड्यूटी समाप्त कर सोमवार की सुबह आसिफ चोरगलिया से बाइक पर सवार होकर अपने घर सितारगंज की ओर लौट रहे थे।

रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिपाही की मौत से जहां पुलिस परिवार में शोक की लहर है वहीं परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अगहन मास के कुछ जरूरी नियम हैं जिनका पालन जरूर करना चाहिए। तो जानें अगले 29 दिन तक किन नियमों का पालन करना चाहिए?
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440