समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया जहां से उसे न्यायालय में पेश किया।बीती रात बनभूलपुरा थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी की चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के समीप एक युवक चाकू दिखाकर लोगों को लूटने का प्रयास कर रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी भी जिसके पास से एक चाकू बरामद हुआ उसने अपना नाम वारिस पुत्र लतीफ निवासी लाइन नंबर 17 बताया पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह चाकू दिखाकर लोगों को डरा-धमकाकर लूटने का प्रयास कर रहा था पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।
ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें - एमबीपीजी कॉलेज में नामांकन के दौरान हंगामा पड़ा भारी, उपद्रवियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



