स्कूलों में जाकर पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक, उत्तराखण्ड पुलिस एप के बारे में दी जानकारी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के स्कूलों के छात्र-छात्राओ को नशे, यातायात, साईबर अपराधों तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिये जागरूक किया। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के बारे में विकसित किये जाने हेतु निर्देशित किया।
इसी क्रम में महेश जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर, रमेश पन्त प्रभारी थानाध्यक्ष बेतालघाट, भूपेन्द्र सिंह मेहता चौकी प्रभारी बैलपडाव, जोगा सिंह चौकी प्रभारी छोई व उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह, थाना मुखानी के द्वारा मंगलवार को स्कूलों में जाकर छात्राओं को जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें -   बुलंदशहर यूपी का कपिल आया था रोजी-रोटी कमाने उत्तराखंड…एक पल में उजड़ गया परिवार

सभी को उत्तराखण्ड पुलिस एप्प की जानकारी दी गयी तथा डाउनलोड करने को कहा गया। उत्तराखण्ड पुलिस एप्प के अन्तर्गत गौरा शक्ति एप्प के सम्बन्ध में भी जागरूक करते हुए पंजीकरण कराने को कहा। साईबर सुरक्षा हेतु अपनाये जाने वाले सुरक्षा मापदण्डों का पालन कराने के लिये सभी को जागरूक किया गया। यातायात नियमों का पालन करने व अपने परिजनों और मित्रों को भी इसका प्रचार करने के लिये भी बताया गया। नाबालिकों को वाहन चालने के लिये न दें, अभिभावकों को भी स्कूल में पेरेन्ट्स मीटिंग के माध्यम से जागरूक करें। नशे के दुष्परिणामों, बचने के उपाय तथा रिहैब प्रक्रिया की भी जानकारी दी गयी।

यह भी पढ़ें -   तीजन बाई: संघर्ष, कला और साहस की अमर गाथा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440