समाचार सच, नौकुचियाताल। एसएसपी नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत रविवार को थाना भीमताल क्षेत्र अंतर्गत नौकुचियाताल के पास क्षेत्राधिकारी भवाली नितिन लोहनी के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग व मानस नशा मुक्ति केंद्र द्वारा सामूहिक रूप से नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिसमें समाज कल्याण, पुलिस प्रशासन व नगर पंचायत भीमताल के द्वारा नशे के विरुद्ध जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि स्थानीय लोग व स्कूली बच्चे शामिल रहे।
इस दौरान स्कूली बच्चों के मध्य नशे के संबंध में भाषण प्रतियोगिता व कविताएं सुनाई गई तथा समस्त बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें आत्मरक्षा के संबंध में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी व थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा द्वारा स्थानीय लोगों व स्कूली बच्चों को नशे के विरुद्ध जानकारियां दी गई व जागरूकता अभियान के अंतर्गत बताया गया कि आप गूगल प्ले स्टोर से उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड उत्तराखंड पुलिस द्वारा दी जाने वाली विभिन्न ऑनलाइन सुविधाओ का लाभ ले सकते है इसी प्रकार महिलाए उत्तराखंड पुलिस एप के अंतर्गत संचालित गौराशक्ति में रजिस्ट्रेशन कर स्वयं के प्रति सुरक्षा चक्र को अपनाकर किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस मदद पा सकती है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













