पुलिस क्षेत्राधिकारी ने नशा मुक्त की परिकल्पना को साकार करने के लिए ‘‘संकल्प संगठन’’ का किया शुभारंभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुंआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा जनपद नैनीताल में चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान को प्रभावी और सफल बनाए जाने के लिए रविवार हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में सीओ अभिनय चौधरी के नेतृत्व में थाना चोरगलिया क्षेत्र के जी0डी0जी0एम0 पब्लिक स्कूल तथा वेंडी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा जन जागरूकता फैलाने हेतु थाना चोरगलिया से बाजार क्षेत्र व कस्बा क्षेत्र में रैली निकाली गई। उक्त रैली में डीजीपी सर की पहल मिशन संजीवनी के तहत थाना चोरगलिया क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से नव युवकों द्वारा बनाए गए संगठन संकल्प का क्षेत्राधिकारी लालकुआं द्वारा शुभारंभ भी किया गया।

यह भी पढ़ें -   आषाढ़ महीने सूर्य देव को अर्घ्य देना, तांबे और गेहूं का दान करना तथा भगवान वामन की पूजा करना विशेष फलदायी

संकल्प संगठन द्वारा न सिर्फ नशा उन्मूलन हेतु प्रयास किये जा रहे हैं अपितु स्थानीय युवाओं को लगातार इस मुहिम में भी जोडा जा रहा है। इस अभियान को स्थानीय लोगों और युवाओं द्वारा एक अच्छी पहल बताते हुए अधिक से अधिक युवाओं को इस दिशा में मोड़ने तथा उन्हें प्रेरित करने के सार्थक प्रयास भी किए जा रहे हैं। सीओ लालकुआं द्वारा जी0 डी0जे0एम0 पब्लिक स्कूल नयागांव कटान थाना चोरगलिया में लगभग 80 स्कूली छात्र-छात्राओं तथा संकल्प संगठन के लगभग 30 युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी दी गई। सभी को नशे से दूर रहने हेतु भी जागरूक किया गया तथा नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सभी युवाओं को आगे बढ़कर इस पहल में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने की अपील भी की गई। कार्यक्रम में हरेंद्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष चोरगलिया समेत पुलिस अधिकारी/कर्मी और स्कूल के छात्र और शिक्षक समेत स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   BLO ने दिया था फॉर्म? आज ही जमा करें, वरना खतरे में पड़ सकता है आपका वोट! कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की बड़ी अपील
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440