हल्द्वानी गौला पार्किंग में पुलिस का छापा, पकड़ा गया सट्टा पर्ची व नगदी के साथ स्टोरिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने एक सटोरिये को नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गौला पार्किंग में छापा मारा गया। जहां कुछ लोग दीपावली पर्व पर सट्टा लगाते मिले। जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक सटोरिये को दबोच लिया। जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़े गये आरोपी मौ. अनीस उर्फ गुड्डू पुत्र मंगल खान निवासी लाइन नंबर17 के पास से पुलिस को 1060 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पुलिस ने सटोरिये को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: भैरव सेना ने न्यायिक जांच और FIR की मांग की, BKTC बोला- जांच पूरी होने से पहले निष्कर्ष नहीं

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440