समाचार सच, देहरादून। आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर को सूचना मिली कि एक लड़की शक्तिनगर में कूदकर खुदकुशी करने वाली है। इस सूचना पर तत्परता दिखाते हुए प्रभारी निरीक्षक द्वारा तुरन्त चौकी प्रभारी बाजार विकासनगर को सूचना देने वाले का नंबर देते हुए तुरन्त कार्यवाही करने को निर्देशित किया गया। सूचना देने वाले ने उक्त लडकी का मोबाइल नंबर दिया, जिसकी तुरन्त लोकेशन एसओजी कॉन्स्टेबल जितेन्द्र कुमार द्वारा तुरन्त निकाली गई तो फोन बन्द था, लेकिन लास्ट लोकेशन शक्ति नहर के पास की आई। जिस पर चौकी प्रभारी बाजार विकासनगर अर्जुन सिंह गुसाईं पुलिस कांस्टेबल अनिल भंडारी के साथ विकासनगर से चलकर मोबाइल लोकेशन के आस पास युवती की तलाश करने लगे, कि कुछ देर बाद पास से ही लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी वहां देखा तो एक लड़की डूब रही थी जिस पर तुरन्त फुर्ती दिखाते हुए पुलिस टीम द्वारा स्थानीय निवासी राजू तोमर, नवाब व एक अन्य की मदद से उक्त लडकी को शक्ति नहर से सकुशल बाहर निकाल दिया गया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी है। पुलिस टीम मे अर्जुन सिंह गुसाईं चौकी प्रभारी बाजार विकासनगर, पुलिस कॉन्स्टेबल अनिल, पुलिस कॉन्स्टेबल एसओजी जितेन्द्र कुमार शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












