दुष्कर्म के आरोपी को जल्द पकड़े पुलिस, शीघ्र करे कड़ी कार्रवाई: कुसुम कण्डपाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र की एक नाबालिग को युवक बहला- फुसलाकर होटल के कमरे में दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी हो गया। मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लेते हुए ऋषिकेश एसओ खुशीराम पाण्डेय को दुष्कर्म के आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए निर्देशित किया है। वहीं उन्होंने कहा की पुलिस को ऐसे प्रकरणों में शीघ्रता से कार्यवाही करनी चाहिए ताकि आरोपी के विरुद्ध जल्द कड़ी कार्यवाही की जा सके। जिस पर जानकारी देते हुए एसओ ऋषिकेश खुशीराम पाण्डेय ने बताया है कि नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   पृथ्वी दिवस समारोह: 22 अप्रैल 2026

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने फौरन आरोपी नीरज कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 363, 366ए और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल खुशीराम पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। जल्द धरपकड़ कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी स्कूल संचालक के खिलाफ रामनगर में एकजुट हुए पत्रकार, सीएम धामी तक पहुंचा मामला
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440