स्कूटी सवारों को टक्कर मारने वाले जीप को लिया पुलिस ने कब्जे में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में स्कूटी सवारों को टक्कर मारने वाली जीप को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं टक्कर लगने से मृत युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस को प्राप्त तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि बीती शाम जोशी गार्डन के पास मुखानी निवासी 18 वर्षीय मोहित बिष्ट पुत्र किशन सिंह बिष्ट अपने दोस्त विनय शाही के साथ स्कूटी पर बालीबाल खेलने जा रहा था लामाचौड़ पहुंचने पर कठघरिया से आ रही जीप ने दोनों को टक्कर मार स्कूटी सवारों को कुचल दिया। हादसे में मोहित बिष्ट व विनय को कालाढूंगी रोड स्थित एक अस्पताल में लाया गया जहां पर मोहित को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि विनय का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जीप कब्जे में ले ली है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440