पुलिस पिकेटस से बंटेगा जरूरतमंदों को भोजन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। निर्धन और जरूरतमंद लोगों को पका हुआ व पैकेट बंद भोजन अब गली व मुहल्लों में बंटने के बजाय पुलिस पिकेटस से बटेगा। थाल सेवा व रोटी बैंक द्वारा तैयार भोजन मांग के अनुसार संबंधित पुलिस पिकेटस को सौंपा जायेगा। जहां से जरूरतमंद आकर भोजन ले सकते है। थालसेवा के उमंग वासुदेवा व रोटी बैंक के तरूण सक्सेना ने बताया कि कोरोना बीमारी ने भोजन बांटने के लिए प्रशासन के दिशा निर्देशों के तहत यह व्यवस्था की गयी है। थाल सेवा प्रतिदिन लगभग 1100 खाने के पैकेट वितरित कर रही है। साथ ही अब तक 961 राशन किट भी जरूरतमंदों को बांट चुकी है।

इधर रोटी बैंक की टीम ने हीरानगर, कमलुवागांजा, भगवानपुर ब्लाक, लालडांट चौराहा व ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र सहित आदि जगहों पर लगभग 150 भोजन के पैकिट वितरित किये। इस सेवा में संजय कुमार आर्या, त्रिलोचन सिंह, सचिन सिंह, रोहित यादव, नीरज साहू, दिनेश मौर्या, नितिन राठौर व सचिन वर्मा मौजूद थे।

रिपोर्ट: सुशील शर्मा

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440