सड़क से कोरोना को हराने का संदेश दे रहे हैं पुलिसकर्मी

खबर शेयर करें

चौराहों व विभिन्न पिकेटस पर ड्यूटी पर मुस्तैद

समाचार सच, हल्द्वानी। लॉकडाउन के दौरान यातायात, कानून व्यवस्था को संभालने का जिम्मा जहां पुलिसकर्मी बखूबी निभा रहे हैं, वहीं कोई निर्धारित समय के बाद कोई सड़क पर न निकले इसकी देखदेख भी पुलिस कर्मी कर रहे हैं। ड्यूटी निभाने के साथ वे कोरोना बीमारी को रोकने के लिए जनसामान्य को कोरोना बीमारी को रोकने के लिए भी संदेश दे रहे हैं। इधर कुछ पुलिस दंपति ऐसे भी हैं, जो दोनों ड्यूटी दे रहे हैं। इसके अलावा होमगार्डों का रोल भी अहम है। पुलिस के साथ -साथ वे भी अपनी ड्यूटी को कुशलता से अंजाम दे रही है। बिजी शेड्यूल होने के बाद भी वे अपनी ड्यूटी और परिजनों से सामंजस्य बनाकर चलते हैं।

पुलिसकर्मियों की दिनचर्या जानने के लिए समाचार सच न्यूज बेव पोर्टल के संपादक अजय चौहान व संवाददाता सुशील शर्मा ने उनसे बातचीत की। बातचीत के अंश –

यातायात निरीक्षक महेश चन्द्रा का कहना है कि वर्तमान में हमारा फोकस कोरोना बीमारी को हराने को लेकर है। हमारी पूरी टीम इस कार्य में लगी है। यातायात व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है। मैं लोगों से विनती करता हूं कि वे घरों में रहकर सुरक्षित और स्वस्थ्य रहें। इन दिनों दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। कोरोना को चलते मैं वर्तमान में अपने सरकारी निवास में ही रह रहा हूं और फिलहाल बच्चों से दूरी बना रखी है।

यह भी पढ़ें -   दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर महेंद्र नागर ने दी बधाई

यातायात उपनिरीक्षक मोहन सिंह डोभाल– हल्द्वानी की यातायात व्यवस्था को सुधारने में मोहन सिंह डोभाल का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। नियन्त्रण व भीड़भाड़ वाले चौराहों पर डोभाल अपनी ड्यूटी के प्रति सजग नजर आते है। माने-जाने वाले डोभाल पिछले 39 वर्षों से अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रहे हैं। सारतोला (पिथौरागढ़) से लेकर हल्द्वानी तक उन्होंने अनेक उतार चढ़ाव देखें हैं। युवा पीढ़ी को मोहन सिंह डोभाल से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका कहना है कि हमें कानूनों का पालन करना चाहिए और कोरोना को हराने का संकल्प लेना चाहिए।

हेड कांस्टेबिल सतवंत सिंह यातायात व्यवस्था को सुधारने में लगे हैं। उनका कहना है कि हम अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रहे हैं और आजकल जनता भी सहयोग दे रही है। उनका कहना है कि लोगों को कानून का पालन करना चाहिए और कोरोना को हराने में हमें सहयोग देना चाहिए। उन्होंने लोगों से बेवजह घर से नहीं निकलने की अपील की है।

एस.आई. गुरविन्दर कौर – इनके पति सतवंत सिंह भी हल्द्वानी ट्रैफिक में तैनात है। वहीं गुरविन्दर कौर हल्द्वानी कोतवाली में ड्यूटी दे रही हैं। दोनों दंपति बखूबी अपनी ड्यूटी निभा रहे है। इनका एक तीन वर्ष का बच्चा भी है। उनका कहना है कि हमें अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पित रहना चाहिए। कोरोना को हराने में उन्होंने लोगों से कानून का पालन करने की अपील की।

कांस्टेबिल मनोज कुमार- खटीमा निवासी व 2002 बैच के कांस्टेबिल मनोज कुमार ट्रैफिक पुलिस में तैनात है। उनका कहना है कि हम अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभा रहे है। इस समय कोरोना बीमारी को हराने के लिए भी हमें आम लोगों का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल लोग पुलिस के सहयोग को आगे आ रहे हैं। व्यस्त होने के बावजूद उनका शौक गायन भी है। वे हिन्दी फिल्मों के गाने गाते हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

इनका भी रोल अहम
रोडवेज चौराहे पर तैनात सीपीयू कर्मी राजेन्द्र सिंह, राजेश पांडे, कां. दीपक शर्मा, कां. युवराज सिंह व होमगार्ड देवराम का का अहम रोल नजर आ रहा है। जो इस वैश्विक महामारी को फैलाने से रोकने के लिये अपनी ड्यूटी को सेवाभाव से करते हुए कोरोना वायरस संक्रमण देश से मुक्त कराने का मन में प्रण ठान कर बैठे नजर आ रहे है।

होमगार्ड देवा पाण्डे जो मूल रूप से बागेश्वर जनपद की रहने वाली है। वे 31 सालों से होमगार्ड की नौकरी में हैं। वर्तमान में वह अपनी ड्यूटी के साथ-साथ कोरोना वायरस को हराने का संदेश दे रही है। उनका कहना है कि हमने लॉकडाउन का पालन करना चाहिए और जान है तो जहान है, का भी ख्याल रखना चाहिए।

होमगार्ड शिवानी आर्या हल्द्वानी के गौलापार की रहने वाली है। वे पिछले पांच वर्षों से होमगार्ड की ड्यूटी निभा रही हैं। वर्तमान में वे ट्रैफिक पुलिस के साथ कालाढूंगी चौराहे पर ड्यूटीरत है। उनकी शादी भी होने वाली थी, लेकिन कोरोना बीमारी को लेकर अभी शादी आगे टल गयी है। उनका कहना है कि हमें कानूनों का व ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। कोरोना को हराने के लिये उन्होंने लोगों से आगे आने की अपील की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440