जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं राजनैतिक दल व समाजसेवी राशन, भोजन व मास्क

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन में गरीब मजदूर व जरूरतमंदों के काम ना होने के कारण उनकी मदद हेतु राजनैतिक दलों एवं समाज सेवियों द्वारा उनको राशन भोजन व मास्क आदि जरूरत का सामान देते नजर आ रहे हैं।

भाजपा (3) के नगर अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में लगभग 6 लोगों को मोदी किट का 734 व्यक्तियों को मोदी टिफिन व 50 लोगों को कपड़े के मास्क प्रदान करते हुए नवीन पंत ने कहा कि निर्बल, गरीब मजदूर व असहाय लोगों का पूरा- पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस वितरण कार्य में प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुवानन्द जोशी, चन्दन बिष्ट, भुवन जोशी, दिशांत टन्डन, जानेन्द्र जोशी आदि कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें -   छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला

वहीं वैश्य महासभा द्वारा सावित्री कालोनी में अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता के तत्ववाधान में 51 परिवारों को राशन की सामग्री उपलब्ध कराई गई। जिसमें आटा, दाल, चावल, चीनी, नमक, तेल आदि जरूरत का सामान था। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार (पप्पी), रामबाबू जायसवाल, हेमन्त साहू, विनीत अग्रवाल, डा. मृदुला गुप्ता, गिरीश केसरवानी, नीरज कुमार शारदा, बाबूलाल गुप्ता थे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पानी की टंकी बनी मौत का जाल, मां को बचाने उतरे दोनों बेटे भी नहीं लौटे जिंदा

इधर काठगोदाम क्षेत्र में कांग्रेस ब्लाक के राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा नेता प्रतिपक्ष के निर्देशों का ध्यान में रख वहां स्थित जरूरतमंद, मजदूर व असहाय लोगों को आटा व चावल वितरित किया।

वहीं समाज सेवी व भाजपा नेत्री आशा शुक्ला द्वारा स्थानीय स्टेडियम में क्वारंटाइन किये गये लोगों को मास्क प्रदान किये व चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मी को भी मास्क वितरण कार्य किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440