जनसंपर्क अभियान के दौरान सुमित को मिल रहा है जनता का अपार प्रेम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश को जनता का अपार प्रेम व आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। उनके द्वारा शनिवार को रामपुर रोड क्षेत्र व आनंदबाग बद्रीपुरा में डोर टू डोर जनसंपर्क किया।
कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश द्वारा प्रातः 9 बजे से रामपुर रोड स्थित पंजाब ट्रांसपोर्ट से जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की गयी उनके द्वारा गली न. 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और पर्वतीय महोल्ला, मंगलपडाव आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियां बताते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
सरदार देवपाल सिंह बिंद्रा, जीवन कार्की, जगमोहन चिलवाल, कैलाश साह, संजू पाना, हेमन्त शर्मा, नवदीप सिंह, राजीव बोरा, प्रदीप सबरवाल, गोल्डी बिंद्रा, बिट्टू बोरा, मदन मोहन जोशी, तरन बिन्द्रा, रवनीत भसीन, सन्नी सेठी, बिशाल वर्मा, परमजीत सिंह चड्डा, नीरज, दीपक, सुनील साहनी, हेनी बिष्ट, अमित शर्मा के साथ अलग अलग गलियों और क्षेत्रों में जाकर सुमित हृदयेश ने मतदाताओं से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की साथ ही बुजुर्गों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी श्री सुमित हृदयेश ने वार्ड-11 अंतर्गत आनंदबाग, बद्रीपुरा में पार्षद रवि जोशी द्वारा आयोजित बैठक में सहभागिता कर वार्डवासियों संग विस्तार से बातचीत कर सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सुमित हृदयेश ने बताया कि आनंदबाग बद्रीपुरा क्षेत्र को स्मैक नशे से मुक्ति दिलवाना और रुके पड़े अधूरे कार्यों को पूर्ण करवाना जिसमें उनकी नहर कवरिंग प्रथम प्राथमिकता है।
बैठक में पार्षद रवि जोशी, धीरू वर्मा, राजू मेलकानी, सुनील तिवारी, सचिन, नंदू अधिकारी, कंचन जोशी, सीमा आर्य, रविंद्र रावत, बिरजू बिष्ट, सौरभ भट्ट, हिमांशु जोशी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440