श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव पांच जनवरी को, तीन को निकाला जाएगा नगर कीर्तन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव हर वर्ष की भांति इस बार उत्साह से मनाया जाएगा। शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हुई वार्ता में यह जानकारी सभा सदस्यों ने दीI

उन्होनें बताया इस बार 28 दिसंबर से 2 जनवरी तक गुरुद्वारे से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके साथ ही एक जनवरी को टर्बन डे, तीन जनवरी को नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कहा गया कि कीर्तन में किसी भी प्रकार के असलहे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही ट्रैफिक व कोविड नियमों का पालन भी किया जाएगा। पांच जनवरी को रामलीला मैदान में भंडारे के साथ प्रकाशोत्सव का समापन होगा। प्रेस वार्ता में नगर कीर्तन इंचार्ज नरेंद्र सिंह, मुख्य सेवादार रंजीत सिंह, पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह, जसपाल सिंह, जगजीत सिंह, सुखवीर सिंह रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   किच्छा-सिरौली कलां निकाय चुनाव का इंतजार जल्द होगा खत्म, हाईकोर्ट ने मतगणना की तय की समयसीमा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440