घरों में रहकर ही करें इबादत : जहीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रमजान के दौरान घरों में रहकर इबादत करते हुए लॉकडाउन का भी पालन करना चाहिए। उक्त विचार मोमिन अंसार सभा के प्रदेश अध्यक्ष जहीर आलम अंसारी ने सभी को माहे रमजान की मुबारकवाद देते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि हमारे देश को कोरोना वायरस जैसी बीमारी से मुक्ति दिलाने के लिए पाक माह रमजान में इबादत करनी चाहिए जिससे हमारे वतन से यह बीमारी खत्म हो जाये। उनका कहना था कि मोमिन अंसार सभा द्वारा लॉकडाउन के दौरान गरीबों व जरूरतमंदों को राशन भी वितरण किया जा रहा है। इस कार्य के लिए देहरादून में प्रदेश महामंत्री रईस अंसारी व जिलाध्यक्ष हिना खान, हल्द्वानी में जिलाध्यक्ष शकील अहमद अंसारी व हाजी खलील के द्वारा जरूरतमंद व गरीबों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं कर्फ्यू के दौरान प्रशासन से अनुमति लेने के बाद ही रोजेदारों व जरूरतमंदों को राशन किट उपलब्ध कराई जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440