केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आगामी 6 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। जिसके चलते केदारनाथ यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गयी है। इसी कड़ी में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का दल दस मार्च को केदारनाथ रवाना होगा। यह दल मंदिर परिसर में बर्फबारी की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही वहां से बर्फ हटाने का कार्य भी शुरू करेगा। उधर, केदारनाथ पैदल मार्ग भीमबली से छोटी लिनचोली तक के दो किमी हिस्से से बर्फ हटा दी गई है। अब केदारनाथ तक आठ किमी हिस्से से बर्फ हटाई जानी है।

यह भी पढ़ें -   डीपीएस हल्द्वानी के छात्रों ने लहराया परचम, कक्षा 10 में शानदार परिणाम

इधर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि मंदिर समिति की टीम केदारनाथ में मंदिर का निरीक्षण करने के साथ ही मंदिर परिसर, पुजारी कक्ष व हट््स से बर्फ हटाने का काम शुरू करेगी। यही टीम मंदिर में बिजली-पानी आदि की आपूर्ति भी बहाल करेगी। वहीं, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) लोनिवि की 85-सदस्यीय टीम बीती 28 फरवरी से केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने में जुटी हुई है। बड़ी लिनचोली से केदारनाथ धाम तक कई स्थानों पर बर्फ के पहाड़ खड़े हैं। इस हिस्से में कई जगह ग्लेशियर काटकर रास्ता बनाया जाना है।

यह भी पढ़ें -   CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित: डिजिलॉकर और UMANG पर उपलब्ध मार्कशीट

डीडीएमए लोनिवि के ईई प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि टीम बर्फ हटाते हुए 31 मार्च तक हर हाल में केदारनाथ पहुंच जाएगी। उधर, जिलाधिकारी मनुज गोयल के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने भी केदारनाथ पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लिनचोली तक लगभग सात फीट बर्फ को काटकर रास्ता बनाया गया। इससे आगे की राह और भी चुनौतीपूर्ण है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440