प्रेस क्लब हल्द्वानी ने बांटे मॉस्क तथा सेनेटाइजर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रेस क्लब द्वारा नगर के नाकों पर लगी पुलिस व आर.ए.एफ. को मास्क व सेनेटाइजर वितरण किये।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय तलवार के दिशा-निर्देशन पर क्लब के मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी तथा कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी के तत्ववाधान में रोडवेज स्टेशन, मंगल पड़ाव, उत्तर उजाला, मण्डी गेट, गोविन्द बल्लभ पन्त पुस्तकालय, मुखानी आदि क्षेत्रों में तैनात आर.ए.एफ. जवान व पुलिस कर्मियों का सेवा भाव जो कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम हेतु उनको सेनेटाइजर व मास्क प्रदान किये। वहीं पुस्तकालय में मौजूद पत्रकारों को भी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु सेनेटाइजर भी वितरित किये गये।

वितरण कार्य में रवि दुर्गापाल, गिरीश गोस्वामी, समाजसेवी समित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय चौहान, सुशील शर्मा, शरद पाण्डे, नीरू भल्ला, दीप्ति खर्कवाल आदि नजर आयें। वहीं मां शीतला उद्योग के एमडी नवनीत अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440