समाचार सच, हल्द्वानी। प्रेस क्लब हल्द्वानी की ओर से कोरोना महामारी के दौरान बेहतर व उत्कृष्ट कार्यों करने वाले कोरोना योद्धाओं को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित करने का अभियान जारी है। रविवार को प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवाड़ के दिशा-निर्देश में कोरोना वायरस संक्रमण काल में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले मुखानी थाना पुलिस अधिकारी व कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान मुखानी थाना के प्रभारी व पुलिस द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों को सराहनीय बताया और भूरि-भूरि प्रशंसा की।
सम्मानित होने वालों में मुखानी थाना प्रभारी भगवान महर, एसआई संजीत राठौर, महेश जोशी, नीरज बल्दिया, सिपाही विरेन्द्र सिंह रावत, राजेश कुमार, नरेन्द्र सिंह राणा शामिल थे।
सम्मानित करने वालों में क्लब के महामंत्री मनोज पाण्डे, कोषाध्यक्ष अजय चौहान, सचिव सुशील शर्मा, आशुतोष कोकला, प्रचार सचिव फहरत रहुफ उपस्थित रहे। इस दौरान क्लब के द्वारा भारत सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



