समाचार सच, हल्द्वानी। एक कैदी की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह सितारगंज खुली जेल में बंद था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से अल्मोड़ा के सल्ट में रहने वाला 21 वर्षीय कृपाल सिंह पुत्र प्रेम सिंह किसी मामले में सितारगंज जेल में बंद था। बताया जाता है कि बीते दिनों जेल परिसर में ही अचानक उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। उपचार के बाद भी स्वास्थ्य लाभ न होने पर 17 अगस्त को उसे हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहरहाल मृतक कैदी के बारे में पूर्ण जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिवारजनों को दे दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


