प्रगतिशील महिला एकता केंद्र के सर्वे में लॉकडाउन के दौरान महिलायें सबसे अधिक कष्टदायक, मंच की अध्यक्ष ने साझा की रिपोर्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लॉकडाउन के दौरान बेरोजगारी, आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव, घरेलू हिंसा व नशे के कारण घरों में लड़ाई झगड़ा बहुत ज्यादा बढ़े हैं। जिसकी वजह से महिलाओं की जीवन स्थिति बहुत खराब हो गयी है। यह तथ्य प्रगतिशील महिला एकता केंद्र के सर्वे में सामने आए हैं। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंच की अध्यक्ष शीला शर्मा ने सर्वे रिपोर्ट साझा की। कहा कि लॉकडाउन के दौरान मजदूर- मेहनतकश व अन्य महिलाओं द्वारा बहुत सी परेशानियां उठाई गई। रिपोर्ट बताती है कि मजदूर-मेहनतकश महिलाएं कितने अधिक कष्ट और परेशानियों में जी रही हैं। सर्वे के अनुसार लॉक डाउन के दौरान मजदूरी समेत अन्य काम करने वाली 300 में से 65 महिलाओं के रोजगार छूट गये। इन महिलाओं के अनुसार उन्हें पूरे लॉकडाउन में न तो कोई काम मिला और न ही कहीं से इन्हीं किसी प्रकार की आर्थिक मदद ही मिल पाई। लॉक डाउन में स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं का कामकाज भी पूरी तरह बंद हो गया। साथ ही भोजनमाता, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी, अध्यापक, फार्मेसिस्ट, चिकित्सक, सफाई कर्मी आदि महिलाओं के अनुसार इनके रोजगार तो नहीं छूटे, लेकिन इनके कार्यस्थलों पर अतिरिक्त काम का भार बढ़ गया। लेकिन उसके ऐवज में उन्हें उचित मेहनताना नहीं दिया गया। इन लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सिर्फ पीपीई किट ही प्रदान की गई। इसके बाद उन्हें कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं दिये गये। इकाई सचिव नीता ने बताया कि यह सर्वे अभियान हल्द्वानी, लालकुआं, बिन्दुखत्ता, पंतनगर, जवाहर नगर, रामनगर, हरिद्वार, दिल्ली आदि स्थानों की मजदूर बस्तियों व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया। जिसमें महिलाओं से नौ प्रश्न किए गए। करीब 20 दिन चले इस सर्वे में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बताया कि सर्वे का उद्देश्य महिलाओं द्वारा लॉकडाउन के दौरान उठाई गई परेशानियों और उनकी चिंताएं समाज के सामने उजागर करना रहा, ताकि महिलाएं संगठित होकर अपने हितों की लड़ाई लड़ सकें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और साहित्य का संगम बना ‘अभिव्यक्ति-2026’, डीपीएस हल्द्वानी में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज़
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440