समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक प्रोपर्टी डीलर ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखानी के समीप जजफार्म में रहने वाले 45 वर्षीय पंकज कोठारी प्रॉपर्टी डीलर थे। बताया जाता है कि वह बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ्य चल रहे थे और उनका बरेली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। इधर बुधवार की प्रातः पंकज ने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ी तो परिवारजन उन्हें लेकर बेस चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


