स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 11 महिलाओं सहित दो युवक अरेस्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के दून में एक टावर में स्पा सेंटर (spa center) के नाम पर देह व्यापार (prostitution) का धंधा किया जा रहा था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (anti human trafficking unit) ने मुखबिर की शिकायत पर छापेमार कार्रवाई के दौरान सेंटर से 13 लोगों को पकड़ा है, जिसमें 11 युवतियां और 2 युवक शामिल हैं। पुलिस जब छापा मारने पहुंची तो स्पा सेंटर पर कमरों का नजारा शर्मसार करने वाला था। छापेमारी के दौरान स्पा के अलग अलग बंद कमरों में दो जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। साथ ही कई आपत्तिजनक स्थिति एवं सामग्री भी मिली।

पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर द्वारा जनपद में अनैतिक व्यापार से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को निर्देशित किया गया हैं। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून की टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में अपने मुखबिर तन्त्रो के माध्यम से पता रसी-सुराग रसी की जा रही थी।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राजपुर रोड वर्ड ट्रेंड टावर (Rajpur Road Word Trend Tower) पर स्थित स्पा सेन्टरों पर संचालको द्वारा स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है। इस पर टीम द्वारा तत्काल थाना डालनवाला पुलिस व ह्यूमन ट्रैफिकिंग से संबंधित एनजीओ एंपावरिंग पीपल, जिला विधिक प्राधिकरण के सदस्यो को साथ लेकर शाम को राजपुर रोड पर स्थित स्पा पर आकस्मिक दबिश दी तो स्पा के नाम पर स्पा सेन्टर के अंदर अनैतिक देह व्यापार करते पुरूष व महिलाएं पकड़ी गई तथा कई आपत्तिजनक स्थिति एवं सामग्री भी मिली। स्पा की 02 महिला संचालकों सहित कुल 11 महिलाओं और 02 पुरूष ग्राहक कुल 13 लोगो को गिरफ्तार किया गया। विस्तृत पूछताछ में अपराध में संलिप्त स्पा सेंटर के संचालक द्वारा स्पा की आड़ में पहाड़ी व बाहरी राज्यों की महिलाओं के साथ मिलकर अनैतिक देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था। अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना डालनवाला पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं की उक्त स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा कराने में कुछ अन्य लोगो का भी नाम प्रकाश में आये है, उन लोगो के विरुद्ध भी कठोर कार्यवाही शीघ्र अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रामलीला के मंच से नैनीताल पुलिस का साइबर सुरक्षा संदेश, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की पहल पर जन-जन को किया जा रहा जागरूक
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440