प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया पीएम के लॉकडाउन बढ़ाने के कदम का स्वागत

खबर शेयर करें

कोरोना बीमारी व लॉकडाउन पर व्यापारी नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखण्ड ने मंगलवार को लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाये जाने की घोषणा का स्वागत किया हैं। हमारे समाचार सच संवाददाता से दूरभाष के माध्यम से मंडल के पदाधिकारियों का कहना है कि इस कदम से देश में जल्द ही कोरोना वायरस बीमारी को खत्म करने में ताकत मिलेगी। इधर मंडल के पदाधिकारियों ने दूरभाष के माध्यम से कोरोना वायरस बीमारी, लॉकडाउन पर अपनी प्रतिक्रियायें दी है और व्यापारियों की समस्यायें व सुझाव रखे।

मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा का कहना है कि भारत सरकार के आदेशों का हमें सभी भारतवासियों को अनुपालन करते हुए और ज्यादा सजग रहते हुए ध्यान रखना होगा के कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़नेे ना पाए एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पहले से भी ज्यादा कड़ाई से अनुपालन करना होगा। उन्होंने कहा है कि हम सभी की नैतिक कर्तव्य है कि जो भी सक्षम हैं वह सभी ध्यान रखें कि उसके उनके आसपास किसी भी प्रकार कोई भी परिवार या व्यक्ति भूखा ना रहे।

मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा का कहना है कि कोरोना के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए हम सभी को अनुशासन में रहते हुए अपने ऊपर नियंत्रण करना होगा। हम सभी को अपनी नैतिक जिम्मेदारियों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस बीमारी को हराने को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों व नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाये जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

मंडल के प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेश अग्रवाल का कहना है कि हमारा देश हमारे देशवासी और हमारा एक एक नागरिक इस देश की एवं हर परिवार की धरोहर है और जितनी जल्दी हमें चेन को तोड़ने में कामयाब रहेंगे उतनी ही जल्दी हम अपनी दैनिक दिनचर्या को सुचारू रूप से चालू कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों से देश के हर नागरिक को चाहे वह व्यापारी हो या उद्योगपती हो या दैनिक कर्मचारी हो सभी विषम परिस्थितियों में अत्यधिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एनसी तिवारी का कहना है कि कोरोना महामारी के खिलाफ हमारी प्रथम पंक्ति के योद्धा का योगदान अविस्मरणीय है तथा हमें उनकी इस मेहनत को बेकार नहीं होने देना है। हमारी जरा सी लापरवाही से समाज में संक्रमण का खतरा बढ़ने का अंदेशा रहेगा जिसके लिए हम सबको सजग रहने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

मंडल के नैनीताल जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता कहना है कि इस संक्रमण चेन को जल्द से जल्द तोड़ने के लिए राज्य में संपूर्ण रूप से 1 सप्ताह का कर्फ्यू लगाना चाहिए। आवश्यक वस्तु को ले जाने के लिए शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए या शासन द्वारा छूट प्राप्त वाहनों के आवागमन के अलावा अन्य सभी वाहनों को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए एवं यह भी ध्यान देने की आवश्यकता होगी कि जिन वाहनों को आप आवागमन की छूट है वह नियमों का दुरुपयोग ना करें एवं अपने वाहनों को टैक्सी अथवा यात्री वाहन के रूप में प्रयोग नहीें करे।

मंडल के नैनीताल के जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पाण्डे ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान रखते हुए व्यापारियों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की जाए। उनका कहना है कि हम सभी जानते हैं कि लड़ाई अभी लंबी है इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि व्यापारियों एवं उद्योगों के लिए कर नियमावली में छूट प्रदान की जाये।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440