समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। बजरंग दल उत्तराखंड प्रांत की दो दिवसीय प्रांत बैठक 22 और 23 सितंबर 2026 को नैनीताल स्थित महायोगी पायलट बाबा इंस्टीट्यूट में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर, बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक अनुज वालिया, प्रांत संगठन मंत्री अजय, प्रांत मंत्री धीरेंद्र शर्मा और प्रांत संयोजक पूरन जोशी सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा के साथ ही बजरंग दल के विभिन्न दायित्वों की घोषणा भी की गई। इसी क्रम में हल्द्वानी के नगर सहसंयोजक अंकित चतुर्वेदी को जिला विद्यार्थी प्रमुख, जिला हल्द्वानी का नया दायित्व सौंपा गया।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अंकित चतुर्वेदी ने कहा कि वह संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने के साथ-साथ संगठन के विस्तार में भी सहयोग करेंगे।
बैठक के दौरान संगठन को आगामी कार्यक्रमों के लिए सक्रिय करने और निर्धारित योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श किया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



