पुनर्नवा महिला समिति की पदाधिकारियों ने दिया 32 परिवारों को कच्चा राशन व मास्क

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के चलते पुनर्नवा महिला समिति की अध्यक्ष लता बोरा, सचिव शांति जीना एवं प्रचार सचिव कल्पना रावत ने 32 परिवारों को कच्चा राशन व मास्क भी वितरित किए। वितरण के दौरान सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा गया।

समिति की अध्यक्षा लता बोरा ने बताया कि भोटिया पड़ाव में मेहनत मजदूरी कर कुछ परिवार को चलाने वाले जरूरतमंद व निर्धन लोग लॉकडाउन के चलते घरों में ही रहने के कारण परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहे। सूचना पर समिति की तीन पदाधिकारियों ने मंगलवार को 32 परिवारों को कच्चा राशन की सामग्री तथा कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क प्रदान किये। समिति की सचिव शांति जीना, प्रचार सचिव कल्पना रावत ने उक्त परिवारों से कहा कि वह अपने आपको अकेला ना समझे। उन्होंने कहा कि नगर में ऐसे लोगों की समिति हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में सजेगी शास्त्रीय संगीत की महफिल, 25 जुलाई को देशभर के कलाकार करेंगे सुरों का संगम

इस दौरान समिति पदाधिकारियों ने उन्हें कोरोना वायरस से बचाव के बारे में भी समझाया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440