पुनर्नवा महिला समिति ने किया समाज को समर्पित आदर्श पुरुष एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुनर्नवा महिला समिति के द्वारा समर्पण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कुमाऊं क्षेत्र के समाज को समर्पित आदर्श पुरुष एवं सामाजिक कार्यकर्ता जिन्होंने अपने अथक प्रयास व परिश्रम से समाज की सेवा कर विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है उनको सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि सांसद केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सामाजिक क्षेत्र में पुनर्नवा महिला समिति के योगदान को महत्वपूर्ण माना है। उन्होंने इसे एक अच्छा कदम और उदाहरण के रूप में देखा है और अन्य संस्थाओं और समितियों को भी इसी तरह कार्य में शामिल होने की प्रेरित किया। उनका कहना था कि इस तरह के सामाजिक और नेतृत्वीय योगदान से समुदायों को सहायता मिलती है और समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, मेयर डॉ0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, रेनू अधिकारी, सुमित्रा प्रसाद, अमिता लोहनी, प्रकाश सिंह रैकूनी आदि अतिथियों ने अपने सम्बोंधन में पुनर्नवा महिला समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के कार्याें की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में बारिश का रेड अलर्ट! 14 अगस्त को स्कूल-कॉलेज बंद, आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद

सम्मानित होने वाले में:
मोहन चंद्र जोशी, जनरल आई जे एस बोरा, डॉ हेमंत पांडे, प्रोफेसर प्रेम सिंह जीना, डॉक्टर दीप चंद्र पंत, नरेंद्र टोलिया, गंगा सिंह बसेड़ा, लक्ष्मण सिंह रजवार, शिवेंद्र सिंह बिष्ट, बलवंत पाल, गुलाब सिंह नेगी, दया किशन हरबोला, तरुण सक्सेना, मनोज जोशी और कीर्ति बल्लभ जोशी।

यह भी पढ़ें -   हरियाली तीज 2026: सुहागिन महिलाएं भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती है

समिति के अध्यक्ष लता बोरा ने सभी अतिथियों एवं आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए समिति के क्रिया-कलापों की जानकारी दी। कार्यक्रम में समिति की सचिव शांति जीना, कोषाध्यक्ष जानकी पोखरिया, उपाध्यक्ष यशोदा रावत, उपसचिव मंजू बनकोटी, प्रचार प्रसार सचिव कल्पना रावत और सदस्य जया बिष्ट, अंजना बोरा, प्रेमा बृजवासी, तुलसी रावत, कुसुम बोरा, कमला रौतेला आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440