पुर्ननवा महिला समिति निभा रही है धर्म व मानवता का रिश्ता, करवाया 13 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (नीरू भल्ला/सुशील शर्मा)। वर्तमान जीवन शैली व महंगाई के इस कठिन दौर में गरीब परिवारों के लिए विवाह का इंतजाम करना अत्यंत कठिन व संघर्ष भरा होता है कई परिवार इस कठिन समय में कर्जा लेकर या अपना घर बार खेत डोली सब बेचकर सड़क में आ जाते है तो कई आत्मग्लानी वश आत्महत्या जैसे नकारात्मक मार्ग को चुनकर दुनिया को अलविदा कह जाते हैं लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी लोग है जिनसे आज मानवता व इँसानियत धरती पर जिन्दा नजर आ रही है भले ही इनका इन परिवारो से खून का रिश्ता ना रहा हो लेकिन इनके लिए धर्म का रिश्ता व मानवता का रिश्ता किसी सगे से कम भी नहीं है। उत्तराखण्ड राज्य के हल्द्वानी महानगर में ऐसी ही एक संस्था पुर्ननवा महिला समिति जो एक गरीब निर्धन परिवारों के लिए फरिश्तों का कार्य कर रही है। रविवार देवउठान एकादशी तुलसी विवाह के दिन समिति द्वारा 13 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह मंदिर प्रांगण में कराया गया। नवदंपतियों को गृहस्थी का जरूरी सामान देकर सदा खुश रहने का आशीर्वाद संस्था के पदाधिकारियों द्वारा दिया गया। हीरानगर स्थित गोलज्यू देव मंदिर में पुर्ननवा महिला समिति द्वारा उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश की उन कन्याओं का विवाह कराया गया जिनके मां- बाप शान शौकत से विवाह करने में सक्षम नहीं थे। आज 13 जोड़ों का विधि विधान पंडित प्रकाश भट्ट के सानिध्य में सम्पन्न कराया गया।

यह भी पढ़ें -   24 मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

संस्था विगत 12 वर्षों से करा रही है जरूरतमंद कन्याओं का विवाह
संस्था की अध्यक्षा लता बोरा ने बताया कि वह विगत 12 वर्षों से निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह करा रही हैं अब तक उनकी संस्था लगभग 169 जरूरतमंद कन्याओं का विवाह करा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था ने आज से 12 वर्ष पूर्व 10 जरूरतमंद कन्याओं का विवाह कराकर यह प्रण लिया कि उनकी संस्था प्रतिवर्ष देव उठान एकादशी तुलसी विवाह के दिन जरूरतमंद कन्याओं का विवाह करायेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना संक्रमण काल में उनके द्वारा 10 कन्याओं का विवाह सामाजिक दूरी बनाकर करवाया गया था।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में महावीर जयंती की छुट्टी बदली, 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

इनकी भी रही सामूहिक विवाह में भागीदारी
इस पुण्य कार्य में शहर के प्रतिष्ठित लोगों का भी सहयोग मिलता है। जिसमें काबीना मंत्री बंशीधर भगत, मेयर जोगेन्द्र सिंह रौतेला, कांग्रेस युवा नेता सुमित हृदयेश, लक्ष्मण सिंह रजवार, प्रकाश चन्द्र बनकोटी, पूर्व कर्नल बलवन्त सिंह रावत, श्रीमती सुजाता महेश्वरी, ललित जोशी, रमेश शर्मा, हरिशरणम्जन के गोविन्द दास ‘भाईजी’, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल कपूर ‘डब्बू’, साकेत अग्रवाल, दीपक सिंह, विजय सिसौदिया, सचिन जायसवाल, नानू मेहरा, भगवान सहाय, कर्नल बिष्ट, अरूणा टंडन, सुनीति कपूर, अलका टंडन, दीपक जोशी, नयाल सर, डी.एन. भट्ट, कमल सनवाल, संजय दुम्का, दुष्यन्त रौतेला, विनीता शर्मा, मीना सेठ, कुसुम दिगारी, आशा शुक्ला, रेनू टंडन, कनक चंद, सीमा देवल, नीतू रौतेला आदि ने नवदंपतियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

संस्था के अधिकारी व सहयोगी
संस्था के पदाधिकारी व सहयोगी प्रचार सचिव कल्पना रावत, अंजना बोरा, कुसुम बोरा, जानकी पोखरिया, मंजू बनकोटी, यशोदा रावत, तुलसी रावत, प्रेमा, कुसुम, निर्मला आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया। संस्था की अध्यक्ष लता बोरा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व धन्यवाद दिया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440