क्वारंटीन किए गए युवक की अस्पताल में मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तरकाशी जिले के पुरोला ब्लॉक में क्वारंटीन किए गए एक युवक की दून अस्पताल में मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक की मौत रात दस बजे हुई। युवक गाजियाबाद से अपने दो साथियों के साथ पैदल 19 मई को अपने गांव पहुंचा था। यहां इन तीनों को आंगनबाड़ी केंद्र में क्वारंटीन किया गया था। 24 मई को युवक ने छाती में दर्द होने की शिकायत की। जिस पर सीएचसी पुरोला से टीम ने पहुंच कर उसकी जांच की थी। जांच में युवक में कोरोना का कोई लक्षण नहीं पाया गया था। जिसके बाद 26 मई को युवक को चिकित्सकों ने सीएचसी पुरोला से उत्तरकाशी रेफर कर दिया। वहां से उसी दिन युवक को देहरादून रेफर कर दिया गया था। युवक के साथ आए दोनों युवा अभी क्वारंटीन सेंटर में ही हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी-रामनगर रोड पर भीषण हादसा, बस से टकराई बाइक; युवक की मौके पर मौत

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज ने बताया कि युवक को उल्टी दस्त की शिकायत थी। उसे यहां सीएचसी पुरोला में भर्ती करने के बाद उत्तरकाशी रेफर कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि युवक में कोविड के कोई भी लक्षण नहीं थे। दो-तीन बार सेंटर में पहुंचकर खुद उन्होंने उसका चेकअप किया था। वहीं स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि मृतक युवक की आंतों में इंफेक्शन और डिहाइड्रेशन की शिकायत भी थी। कोरोना जांच के लिए सैंपल ले लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   कोसी कैफे होमस्टे केस में बड़ा एक्शन, मैनेजर भास्कर जोशी गिरफ्तार
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440