मूली के पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते है, जानिए इसके स्वास्थ लाभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। र्दी आते ही घर में मूली का सेवन शुरू हो जाता है। इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जब इसके पत्तों की बात आती है तो लोग कचरा समझ कर इसे फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है मूली के पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। कई स्वास्थ समस्याओं से बचने में मूली के पत्ते बेहद फायदेमंद होते हैं। इसलिए जब भी आप घर पर मूली लेकिर आए तो इसके पत्तों को फेंकने के बजाए खान का हिस्सा बनाए। आज हम जानेंगे की मूली के पत्ते किस कदर हमारी सेहत के लिए लाभदायक है।

इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है। मूली के पत्तों में विटामिन-सी भरपूर होता है।

वजन कंट्रोल करें
मूली के पत्तों का सेवन करने से आपका वजन नियंत्रण में रहता है क्योंकि मूली के पत्तों में कैलोरी कम होती है और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता हैं जिससे आपका वजन तेजी से नहीं बढ़ता है।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में मां-बेटे की मौत से पसरा मातम, 14 वर्षीय बेटे की मौत के बाद मां ने भी गंवाई जान

यूरिक एसिड कम करें
मूली के पत्ते यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद करते हैं, जो गठिया के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।

पाचन
पाचन को सुधारे मूली के पत्तों में फाइबर की भरपूर मात्रा होने के कारण आपका पाचन बेहतर रहता है। इसके साथ ही आपको कब्ज से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 19 सितम्बर 2026, शनिवारनन्दाष्टमी पर मां नन्दा देवी की पूजा से दूर होंगे रोग-शोक, जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

एनीमिया से बचाव करें
मूली के पत्ते आयरन से भरपूर होते हैं ऐसे में यदि आप इनका सेवन करते हैं तो एघ्नीमिया की समस्या से बचे रह सकते हैं। इसके पत्ते ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं।

मूली के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व
मूली के पत्ते विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स का समृद्ध स्रोत होते हैं। इनमें विटामिन-के, विटामिन-सी, आयरन, कैल्शियम और फोलेट जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद हैं। ये पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए कई प्रकार के लाभ प्रदान करते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440