बार्डर पर सैनिकों की शहादत से आहत हैं राहुल गांधी : इंदिरा

खबर शेयर करें

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष के 50वें जन्मदिवस पर गरीबों को बांटी राशन किट

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस नेता एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 50 वे जन्मदिवस के अवसर पर आज नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने इंडो चायना बॉर्डर पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर उन सभी शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों को राशन सामग्री देकर कहा कि इन खाद्य सामग्री को गरीब मजदूर परिवारों में वितरण करें।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के चलते व इंडो चायना बॉर्डर पर सैनिकों की शहादत के कारण राहुल गांधी दुःखी और आहत है जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे मेरा जन्मदिन ना मनाये बल्कि इसके विपरीत शहीदों की आत्म शांति हेतु शोक प्रार्थर्ना और गरीब मजदूर लोगो की मदद कर एक जिम्मेदार नागरिक और कांग्रेसी होने का फर्ज निभाये।
इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी से मनाते हुए राहुल गांधी के दीर्घायु, निरोगी जीवन की कामना की।
इस दौरान सुमित हृदयेश, महेश शर्मा, मयंक भट्ट, हेमन्त बगड़वाल, नरेश अग्रवाल, सुहैल अहमद सिद्दीकी, त्रिलोक कठायत, सुरेंद्र नगरकोटी, जीवन बिष्ट, खलील वारसी, विक्की नरूला आदि उपस्थित रहे।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440