उत्तराखंड में 4 अगस्त तक बारिश का दौर जारी, 30 जुलाई को 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

खबर शेयर करें

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने 30 जुलाई से 4 अगस्त तक का ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्यभर में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। गुरुवार 30 जुलाई को बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी से बहुत भारी बारिश और तेज वर्षा के दौर पड़ सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल में भी कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जुलाई का आखिरी दिन भी रहेगा बारिश वाला
31 जुलाई को देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। अन्य पर्वतीय जिलों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, छत पर मिला शव, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

अगस्त की शुरुआत भी भीगते मौसम के साथ
1 अगस्त को देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 2 अगस्त को पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में फिर से भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड की औषधीय विरासत को मिला नया दस्तावेज, मुक्त विश्वविद्यालय में जड़ी-बूटियों पर आधारित संदर्भ पुस्तक का विमोचन

3 और 4 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 अगस्त को उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश के दौर भी देखने को मिल सकते हैं।

बारिश के लगातार सक्रिय रहने से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और नदी-नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440