कई जिलों में पांच अप्रैल से बारिश का अनुमान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के कई जिलों में पांच अप्रैल और छह अप्रैल को बारिश हो सकती हैं। विशेषकर पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फ गिरने का भी अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर स्थानों मौसम साफ रहेगा। शाम के समय कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

रविवार पांच अप्रैल और सोमवार छह अप्रैल को पहाड़ के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कई इलाकों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का भी अनुमान है। राज्य के अन्य स्थानों पर मौसम सामान्य रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सात मार्च को कई पर्वतीय क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में आखिरकार मानसून की एंट्री, 48 घंटे का बड़ा अलर्ट! इन जिलों में मूसलाधार बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440