पहाड़ में बरसात का कहर, मलवे में दबी मैक्स, लोगों ने भागकर बचाई जान, एक की दब कर मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बीती रात बारिश ने जमकर तबाही मचाई। इस बरसात के बीच कोटद्वार क्षेत्र में मलवे की चपेट में आने से मैक्स दब गया। इस बीच अन्य लोगों ने तो भागकर जान बचाई। जबकि एक मलवे के बीचे दब गया। इसके बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। रविवार को उसका शव बरामद कर लिया गया है।

मलवा आने से मैस सवार के दबने की सूचना पर शनिवार रात एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू प्रभावित हुआ रविवार की सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू किया गया। रविवार की सुबह एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे में दबे वाहन तक पहुंच बनाई।

भूस्खलन होने के कारण लगातार ऊपर से पत्थर गिर रहे थे। जिस कारण रेस्क्यू कार्य और भी चुनौतीपूर्ण हो गया था। उक्त वाहन में एक व्यक्ति मौजूद था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त व्यक्ति के शव को वाहन से बाहर निकालकर। मृतक की पहचान असलम पुत्र छज्जू निवासी शाहपुर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में की गई। चालक के शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खरगे के जनसभा स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का सत्याग्रह, अंबेडकर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकला मार्च
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440