पुलिस चौपाल से रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Raipur police got big success from police chaupal, smuggler arrested with smack

समाचार सच, देहरादून। पुलिस चौपाल से रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। रायपुर थाना पुलिस एक लाख कीमत की स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियन्त्रण, मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस के क्रम में जनपद देहरादून में लगातार मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार जन जागरूकता अभियान व कार्यवाही जारी हैं। थाना रायपुर पुलिस द्वारा प्रत्येक रविवार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर पुलिस चौपाल का आयोजन किया जाता हैं।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में 8 से 16 अगस्त तक चलेगा महा सफाई अभियान, हाईकोर्ट के आदेश पर डीएम ने बनाई तीन स्तरीय टीमें

उक्त तिथि को ही थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा अन्य स्थानों के अतरिक्त भगत सिंह कॉलोनी मे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सीनियर सिटीजन सीएलजी मेंबरओ के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी को नशे के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु पुलिस का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया था। उक्त पुलिस चौपाल के आयोजन के परिणाम स्वरूप थाना रायपुर पुलिस को सूचना मिली कि रामलीला मैदान जैन प्लॉट रायपुर मे अक्सर एक व्यक्ति स्मैक बेचने आया करता है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन व पुलिस क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के पर्यवेक्षण में थाना अध्यक्ष रायपुर द्वारा एक टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना संकलित करते हुए रामलीला मैदान जैन प्लॉट रायपुर से एक अभियुक्त मोहम्मद रजा पुत्र मोबिन निवासी जैन प्लाट निकट मस्जिद थाना रायपुर देहरादून को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अन्तराष्ट्रिय मार्किट में कीमत एक लाख रुपये आंकी गयी है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आपदा से पहले तैयारी पर जोर: भीमताल में मंत्री मदन कौशिक ने किया राज्यव्यापी आपदा जोखिम न्यूनीकरण अभियान का शुभारंभ
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440